SABIC

कोविड-19 से निपटने के लिए सुरक्षात्मक उत्पाद की स्थानीय ज़रूरतों को पूरा करने में SABIC की वैश्विक उपस्थिति मदद कर रही है

ह्यूस्टन, अमेरिका, 18 दिसंबर, 2020 - केमिकल उद्योग में वैश्विक लीडर, SABIC अपने LEXAN पॉलीकार्बोनेट के बढ़े हुए उत्पादन के ज़रिये कोविड-19 से निपटने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। स्वच्छता नियंत्रण सुधारने में मदद करने और संक्रमण रोकने के लिए उच्च-प्रदर्शन वाले उत्पादों की व्यापक शृंखला के लिए नवीन पॉलीकार्बोनेट शीट और फ़िल्म के उत्पादन में वृद्धि पर खास ज़ोर दिया गया है।

कोविड-19 से निपटने में SABIC के प्रयासों को यूरोप, एशिया और उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका में स्थित कंपनी की उत्पादन सुविधाओं से बल मिल रहा है। इसके कारण कंपनी के कार्यात्मक फ़ॉर्म व्यवसाय को अपनी शीट और फ़िल्म उत्पाद बनाने और विश्वभर के क्षेत्रों में उसे तेज़ी से वितरित करने की क्षमता मिलती है।

SABIC और इसके पूर्ववर्तियों का पॉलीकार्बोनेट तकनीक में प्रगतिशील होने का लंबा इतिहास रहा है, जिन्होंने 1953 में पॉलीकार्बोनेट रेज़िन की खोज की थी, और 1968 में उच्च-निष्‍पादन शीट और फ़िल्म का उत्पादन आरंभ किया था। तब से, पॉलीकार्बोनेट के विकास में SABIC अग्रणी बना हुआ है और इसके पोर्टफ़ोलियो में 350 से अधिक मटेरियल ग्रेड उपलब्ध हैं। SABIC का कार्यात्मक फ़ॉर्म व्यवसाय मटेरियल के इनोवेशन में अग्रणी रहता है जिससे सुरक्षा, उच्च ऑप्टिकल गुणवत्ता, टिकाऊपन, बैक्टीि‍रिया-रोधी विशेषता और अग्नि, केमिकल और टकराव रोधी उत्पाद की ज़रूरत वाले औद्योगिक ऐप्लिकेशन्स को सक्षम बनाया जा सके।

LEXAN सुरक्षात्मक शीट और फ़िल्म ऐसे विभिन्न सेक्टर में व्यापक तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं जो वैश्विक महामारी के दौरान स्वास्थ्य और सामाजिक दूरी की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इनमें अस्पताल और चिकित्सा क्लीनिक, देखभाल गृह, दंत सुविधाएँ, स्कूल और किंडरगॉर्टेन, खुदरा और आतिथ्य केन्द्र, खेल-कूद केन्द्र, रिसेप्शन क्षेत्र और जन-परिवहन सहित अन्य अनेक प्रकार के प्रतिष्ठान, व्यवसाय इत्यादि सम्मिलित हैं।

संदीप धवन, SABIC के कार्यात्मक फ़ॉर्म वैश्विक व्यवसाय निदेशक ने कहा- "विश्वभर में सुरक्षात्मक उपकरण अति आवश्यक हो गए हैं और इनकी ज़रूरत लगातार बढ़ रही है, न केवल मौजूदा महामारी से निपटने के लिए बल्कि भविष्य के सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों को सुधारने के लिए भी। "अग्रणी सामग्रियों को बनाने वाली कंपनी के तौर पर, हम इनोवेट करने की महत्वाकांक्षा रखते हैं और कोविड-19 के फैलाव और संक्रमण को आगे बढ़ने से रोकने में मदद करने के लिए नवीनतम तकनीक और विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

वैश्विक महामारी के विरुद्ध बाज़ार LEXAN फ़‍िल्म और शीट समाधानों के ज़रिये कार्रवाई कर रहा है।

वैश्विक पहुँच के साक्ष्य के तौर पर, कोविड-19 से वर्धित बचाव प्रदान करने वाले अत्यावश्यक उपयोगों के लिए SABIC ने विश्व के कुछ अग्रणी संगठनों को इनोवेटिव पॉलीकार्बोनेट शीट और फ़िल्म समाधान प्रदान किया है। उदाहरणों में शामिल हैं:

Brillant BusGlas, जर्मनी

बस ऑपरेटर्स को कोविड-19 से निपटने में दूरी बनाए रखने के विनियमों का पालन करने में मदद करने के लिए, Brillant BusGlas सार्वजनिक यातायात में बस चालकों को लोगों से अलग रखने के लिए पारदर्शी पार्टिशन पैनल की पेशकश कर रहा है। ECE-R43 प्रमाणित और TÜV अनुमोदित पैनल, लगभग न टूट सकने वाले 8 मिमी MARGARD MR5E शीट से न‍िर्मित हैं और ऑन-साइट और/या Brillant के रेट्रोफ़िट सेवा पर इंस्टॉलेशन के लिए उपलब्ध हैं।

"SABIC के पॉलीकार्बोनेट शीट उत्पाद को डिज़ाइन करने और रूपांतरित कर पाने की स्वतंत्रता के कारण, हम इन पार्टिशन पैनलों को किसी भी सार्वजनिक बस ब्रांड के लिए अनुकूलित कर सकते हैं और उनकी आपूर्ति कर सकते हैं। सामग्री की मज़बूती, बेहतरीन टकराव की शक्ति, डबल-साइडेड घिसाव-रोधी कोटिंग और लंबे समय तक टिकने वाली पारदर्शिता के कारण यह स्थायी पेशेवर ड्राइवर सुरक्षा के साथ-साथ मौजूदा महामारी-रोधी संपर्क प्रतिबंध का अनुपालन करने का समाधान प्रदान करती है।

Image Labels PVT. LTD., भारत

Image Labels द्वारा सरकारी निकायों, पुलिस विभाग, अस्पताल समूहों और अग्रणी OEM, जैसे कि Schneider को फ़ेस-शील्ड के साथ-साथ टैक्सियों और अन्य परिवहन साधनों के लिए पार्टिशन की आपूर्ति की जाती है।

सुजान नैलाडी, मैनेजिंग डायरेक्टर, Image Labels ने बताया, "SABIC के साथ हमारे सहयोग के ज़रिये, हम व्यापक उपयोगों के लिए सफलतापूर्वक पॉलीकार्बोनेट समाधान प्रदान करने का 25वां वर्ष मना रहे हैं।" "कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी की चुनौतियों से उबरने में मदद करने के लिए SABIC से मिलने वाली सहायता के लिए हम विशेष रूप से बहुत आभारी हैं।"

Krüger Aviation GmbH, जर्मनी

विमानन उद्योग द्वारा वैश्विक महामारी के आर्थिक प्रभाव से उबरने के लिए, एयरलाइंस को उनके एयरक्राफ़्ट उपयोग करने वाले यात्रियों के मन में फिर से विश्वास जगाना होगा और ऐसा करने के लिए कोई किफ़ायती तरीका आज़माना होगा, जिससे 'खाली सीट' की नीति न अपनानी पड़े। Krüger Aviation ने SABIC के LEXAN F2000A पॉलीकार्बोनेट शीट से तैयार सीट डिवाइडर विकसित करने की चुनौती स्वीकार की है, जो यात्रियों को आसपास के अन्य लोगों से उत्पन्न एरोसॉल (वायु-विलयन) से उच्च-स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है। तीन सीटों में से मध्य सीट पर लगाया जाने वाला सीट डिवाइडर, बिना सीट को बदले आसानी से लगाए जाने के लिए निर्मित है और पूरे एयरक्राफ़्ट में कुछ घंटों में ही लगाया जा सकता है।

फ़्लोरियन एहिंजर, ग्राहक सेवा प्रमुख ने कहा, "हालाँकि अब भी फ़ेसमास्क की ज़रूरत होगी, लेकिन सीट डिवाइडर सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत देंगे और संक्रमण के जोखिम को काफ़ी कम करेंगे"। "हमें भरोसा है कि यह अति किफ़ायती तरीका, वायु-यात्रा करने के लिए यात्रियों में फिर से भरोसा कायम करने में मदद करेगा।"

Focaccia Group, इटली

SABIC की LEXAN MARGARD MR5E पॉलीकार्बोनेट शीट का उपयोग करके, Focaccia ने पहला "L" आकार का कोविड-रोधी पार्टिशन डिज़ाइन और विकसित किया है, जिसे ड्राइवर को यात्रियों से अलग करने के लिए गाड़ियों में इंस्टॉल किया जा सकता है। "Elle Corona Stopper" कहा जाने वाला यह पार्टिशन ड्राइवर को बाधित नहीं करता और एयरबैग, मिरर व्यू, सीटबेल्ट या सुरक्षा प्रणाली में बाधा उत्पन्न नहीं करता है। इसे कुछ ही मिनटों में इंस्टॉल किया जा सकता है, वह भी कार इंटीरियर को नुक़सान पहुँचाए बिना और इसे पूरी तरह कीटाणुरहित किया जा सकता है।

मि. रिकार्डो फोकासिया, जनरल मैनेजर, Focaccia Group ने कहा "SABIC की LEXAN शीट ने उत्पादन में लचीलेपन और रचनात्मकता के वांछित आवश्यकताओं को डिलीवर करने में सक्षम बनाया है, जिसके लिए हम जाने जाते हैं"। "चुनौतीपूर्ण समय में भी, हमारे विचार कभी नहीं रुकते और लचीला पॉलीकार्बोनेट समाधान हमारे कई रचनात्मक विचारों को जीवंत कर देता है।”

SABIC उत्पाद वायरस के विरुद्ध बेहतर सुरक्षा को सक्षम बनाते हैं।

बाज़ार में SABIC की अगली पीढ़ी की LEXAN शीट और फ़िल्म समाधान, Chemistry that Matters™ लाने के लिए विकसित किए गए हैं। उत्पाद ज़रूरतों और प्रदर्शन की हमारी स्पष्ट समझ के कारण हम अपने ग्राहकों को सही एप्लिकेशन समाधान प्रदान कर पाते हैं। इनोवेशन की इस यात्रा पर उस बैक्टीरिया-रोधी प्रदर्शन का समर्थन करने वाली तकनीक ने चार चाँद लगा दिए हैं जो अपने संपूर्ण पोर्टफ़ोलियो में कोविड-19 से निपटने में सहायता कर रही है। SABIC LEXAN पॉलीकार्बोनेट समाधान विश्वभर में स्थानीय वितरण केंद्रों के बड़े नेटवर्क के ज़रिये उपलब्ध हैं।

कोविड-19 से निपटने के SABIC के प्रयासों के बारे में और अधिक जानने के लिए, कृपया www.sabic.com/sfsपर जाएँ।.

SABIC

WTC Tower Ten Strawinskylaan 1475
1077 XX Amsterdam
Netherlands

+31 164 291 616

nicole.teljeur@​sabic.com

www.sabic.com


  • ™ द्वारा मार्क किए गए SABIC और ब्रांड, SABIC और उसकी नियंत्रित या सहयोगी कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं।
  • SABIC को हर जगह बड़े अक्षरों में लिखा जाना चाहिए।

SABIC के बारे में

SABIC वैश्विक स्तर की विविध केमिकल कंपनी है, जिसका मुख्यालय रियाध, सउदी अरब में है। SABIC वैश्विक स्तर पर अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया प्रशांत में विभिन्न प्रकार के उत्पाद निर्मित कर रहा है: केमिकल, कमोडिटी और उच्च-प्रदर्शन प्लास्टिक, कृषि-पोषण और धातुएँ।

SABIC महत्वपूर्ण अंत-उपयोग एप्लिकेशन, जैसे कि निर्माण, चिकित्सा डिवाइस, पैकेजिंग, कृषि-पोषण, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, परिवहन और स्वच्छ ऊर्जा में अवसरों की तलाश करके और उन्हें विकसित करके अपने ग्राहकों की सहायता करता है। वर्ष 2019 में उत्पादन 72.6 मिलियन मेट्रिक टन था।

SABIC के पास विश्वभर में 33,000 से अधिक कर्मचारी हैं और यह 50 से अधिक देशों में ऑपरेट करता है। नवाचार और सुप्रयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए, SABIC के पास 12,540 वैश्विक पेटेंट फ़ाइलिंग हैं और इसके पास पाँच प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों - यूएसए, यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिणी एशिया और उत्तरी एशिया में इनोवेशन हब के साथ महत्वपूर्ण अनुसंधान संसाधन हैं।

Related images

 

Editorial enquiries

Nicole Teljeur
SABIC

+31 164 291 616

nicole.teljeur@​sabic.com

Kevin Noels
Marketing Solutions NV

+32 3 31 30 311

knoels@​marketing-solutions.com

 

Also available in

 

Share

 

More news from